Meghalaya Police Admit Card 2024: आज जारी होगा मेघालय पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

Meghalaya Police Admit Card 2024 Download Link: मेघालय पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट megpolice.gov.in पर आज जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Meghalaya Police Admit Card 2024 Download Link: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मेघालय पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड आज यानी 11 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट megpolice.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी मेघालय पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Meghalaya Police Admit Card 2024

Meghalaya Police Admit Card 2024

Meghalaya Police PET Admit Card 2024: कब होगा फिजिकल टेस्ट

मेघालय पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का आयोजन 18 नवंबर 2024 को किया जाएगा। वहीं, आज इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि पीईटी में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed