MBSE HSLC Result 2026 OUT: मिजोरम बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज 23 अप्रैल को जारी कर दिया है। मिजोरम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in से इन रिजल्ट को देखा जा सकता है । अगर आपने भी इसमें भाग लिया है तो mbseonline.com से अपना स्कोर चेक और डाउनलोड करें। जिन छात्रों ने मिजोरम बोर्ड की 10वीं मैट्रिक (MBSE 10th Result 2026) परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे timesnowhindi.com/education पर अपडेट देखते रहें।
इस पेज पर लगातार रिजल्ट को ट्रैक किया जा रहा था ।
MBSE HSLC Result 2026 Website
हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) की मार्कशीट आनलाइन जारी की गई, जबकि ओरिजनल मार्कशीट के लिए आपको अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। जो छात्र सालाना बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइटों (MBSE HSLC Result 2026 Website) mbse.edu.in और mbseonline.com से स्कोर देख पाएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, MBSE 10th Result 2026 शीट आइजोल के चालतलांग स्थित MBSE कार्यालय और दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई स्थित बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में भी उपलब्ध होंगी। किसी भी तरह की पूछताछ के लिए, छात्र या उनके माता-पिता काम के घंटों के दौरान निर्धारित कार्यालय नंबरों के जरिए MBSE हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
2025 में, MBSE HSLC Result 29 अप्रैल 2025 को घोषित किए गए थे, और कुल पास प्रतिशत 76.68% दर्ज किया गया था।
MBSE HSLC Result 2026 How to check
MBSE की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट शीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स देखें
- mbse.edu.in या mbseonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर, उपलब्ध MBSE HSLC Result 2026 Link पर जाएं।
- रोल नंबर, नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज करें।
- ‘Get Results’ बटन पर क्लिक करें।
- MBSE HSLC रिजल्ट 2026 की PDF स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
SMS / Digi Locker ऐप या वेबसाइट से भी देख सकेंगे रिजल्ट
MBSE HSLC Result 2026: पासिंग मार्क्स
पास घोषित होने के लिए, छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक (थ्योरी + प्रैक्टिकल) लाने होंगे। जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाते, उन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा जाएगा। वहीं, जो छात्र दो से ज़्यादा विषयों में पास नहीं हो पाते, उन्हें पूरा सेशन दोबारा करना होगा।
