MBOSE 12th Result 2023 Date, Time: बिग अपडेट! कल इस समय मेघालय बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, megresults.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 8, 2023, 02:02 PM IST

MBOSE 12th Result 2023 on mpbse.in, megresults.nic.in: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कल यानी 9 मई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpbse.in, megresults.nic.in पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

MBOSE HSSLC Result 2023 on mpbse.in, megresults.nic.in: मेघालय बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने HSSLC के रिजल्ट की तारीख व समय की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन मुताबिक मेघालय बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल यानी 09 मई 2023 को सुबह 10 से 11 बजे के बीच जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ आधिकारिक वेबसाइट mpbse.in, megresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

MBOSE 12th Result 2023

MBOSE 12th Result 2023: यहां चेक करें मेघालय बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

बता दें इस बार मेघालय बोर्ड साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स की परीक्षा 15 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी। साथ ही ध्यान रहे रिजल्ट तीनों स्ट्रीम का एकसाथ जारी किया जाएगा। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

End of Feed