Manipur HSE 12th Result 2023: जारी हुआ मणिपुर बोर्ड 12वीं रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 22, 2023, 07:25 PM IST

Manipur Board HSE Result 2023, COHSEM Manipur Board 12th Result 2023: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन COHSEM, मणिपुर ने कक्षा 12वीं रिजल्ट आज 22 मई को आधिकारिक वेबसाइट cohsem.nic.in और manresults.nic.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपने नतीजे देख सकते हैं।

COHSEM Manipur Board 12th HSE Result 2023, Manipur Board HSE 12th Result 2023: मणिपुर बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, मणिपुर (COHSEM) ने कक्षा 12वीं परीक्षा के नतीजे आज यानी 22 मई को जारी कर दिए हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर cohsem.nic.in और manresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Manipur Board HSE 12th Result 2023

Manipur Board HSE 12th Result 2023

Manipur Board 12th HSE Topper 2023: किस स्ट्रीम में किसने किया टॉप

मणिपुर बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी से 1 अप्रैल तक राज्य के 120 केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई थी, जिसमें लगभग 36,717 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 12वीं साइंस की परीक्षा में रिया थोकचोम ने 491 अंकों के साथ टॉप किया है। जबकि, पुष्पा नोरेम ने 475 अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में पहली रैंक हासिल की और राजबृंदा नोरेम ने 445 अंकों के साथ कॉमर्स में पहले स्थान पर जगह बनाई।

End of Feed