Maitreyi College के 60 वर्ष: 'फिट इंडिया' संग शुरू हुआ ‘हीरक जयंती’ समारोह, 5 किमी साइकिल रैली से शहीदों को नमन

Maitreyi College ने अपने स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में फिट इंडिया अभियान के सहयोग से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कर्टेन रेज़र कार्यक्रम के साथ वर्ष भर चलने वाले ‘हीरक जयंती’ समारोह की शानदार शुरुआत हुई।

Maitreyi College Foundation Day: दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मैत्रेयी महाविद्यालय (Maitreyi College) ने अपनी स्थापना के गौरवशाली 60 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर का जश्न मनाने के लिए कॉलेज ने पूरे वर्ष चलने वाले 'हीरक जयंती' समारोह की शानदार शुरुआत की है। इस उत्सव का आगाज 'फिट इंडिया अभियान' के विशेष सहयोग से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक भव्य 'कर्टेन रेजर' कार्यक्रम के माध्यम से हुआ। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, खेल, तकनीक और राष्ट्रप्रेम के बेहतरीन संगम के रूप में सामने आया, जिसने कॉलेज की 60 वर्षों की समृद्ध शैक्षणिक और सांस्कृतिक यात्रा को एक नई ऊर्जा दी।

Maitreyi College

Maitreyi College Foundation Day

प्रतिष्ठित हस्तियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

समारोह में शिक्षा, प्रशासन और खेल जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अमिताभ कांत (आईएएस अधिकारी - सेवानिवृत्त, पूर्व सीईओ नीति आयोग एवं कुलपति, आईआईटी यूनिवर्सिटी) शामिल हुए। वहीं स्पेशल गेस्ट के तौर पर डॉ. विकास गुप्ता (रजिस्ट्रार, दिल्ली विश्वविद्यालय) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अन्य गणमान्य में डॉ. मैथ्यू वर्गीस, डॉ. संतोष, गवर्निंग बॉडी की चेयरपर्सन प्रो. जगरीत कौर, प्रिंसिपल प्रो. हरित्मा चोपड़ा, वाइस-प्रिंसिपल प्रो. ज्योति सिंह, डॉ. शिप्रा वर्मा समेत कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।

End of Feed