मैं उत्तर प्रदेश हूं..., 6 बार बदला नाम, 76 साल पहले मिली नई पहचान

Uttar Pradesh Sthapna Diwas 2026: 24 जनवरी 1950- यह केवल एक तारीख नहीं, इतिहास की धड़कन है। इसी दिन संयुक्त प्रांत ने उत्तर प्रदेश के रूप में नई पहचान पाई और भारत के लोकतांत्रिक भविष्य में अपनी अमिट छाप दर्ज की। इस दिन एक ऐसा प्रदेश जन्मा, जिसकी मिट्टी में संघर्ष, संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण की अग्नि सदा प्रज्वलित रहती है। इस प्रदेश का नाम है- उत्तर प्रदेश। इसकी स्थापना दिवस पर जानें कहानी उत्तर प्रदेश की...

Uttar Pradesh Sthapna Diwas: वह भूमि जहां गंगा-यमुना की लहरों में सभ्यता ने जन्म लिया और संस्कृति ने आकार पाया। वह धरती जो भारत की आत्मा है क्योंकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण ने यहां जन्म लिया। यह धरती राम, कृष्ण, बुद्ध, कबीर और तुलसी की साक्षी रही है। शौर्य, भक्ति, ज्ञान और संघर्ष का अद्भुत संगम उत्तर प्रदेश को गौरवशाली बनाता है। यह वही भूमि है जहां गंगा बहती है, जहां राम की मर्यादा, कृष्ण की लीला और बुद्ध की करुणा सांस लेती है। जिस भूमि की पहचान अयोध्या की मर्यादा, काशी की चेतना, मथुरा की मौलिकता और प्रयागराज की आस्था है, जहां की मिट्टी में इतिहास बोलता है और हर सांस में राष्ट्रधर्म धड़कता है, वह भूमि है उत्तर प्रदेश की।

​उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर कहानी उत्तर प्रदेश की...​ (Image: Canva)

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर कहानी उत्तर प्रदेश की... (Image: Canva)

24 जनवरी 1950- यह केवल एक तारीख नहीं, इतिहास की धड़कन है। इसी दिन संयुक्त प्रांत ने उत्तर प्रदेश के रूप में नई पहचान पाई और भारत के लोकतांत्रिक भविष्य में अपनी अमिट छाप दर्ज की। इस दिन एक ऐसा प्रदेश जन्मा, जिसकी मिट्टी में संघर्ष, संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण की अग्नि सदा प्रज्वलित रहती है। स्वतंत्र भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की भूमिका आधारशिला जैसी रही है। 2026 में उत्तर प्रदेश 76 वर्ष का हो रहा है। इतिहास के पन्नों में 6 बार नाम बदलने के बाद यह नाम मिला है और बीते 76 वर्ष से यही इसकी पहचान है।

End of Feed