Valmiki Jayanti 2025 Holiday in UP Schools: उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकार ने जारी किया नोटिस

Valmiki jayanti holiday in up: उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर के दिन अवकाश को लेकर सरकार ने नोटिस जारी किया है। अब से 7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के दिन आधिकारिक छुट्टी रहेगी। जानिये सरकार ने जारी नोटिस में इसे लेकर और क्या कुछ जानकारी दी।

UP Holiday News: उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के स्कूल, कॉलेजों और अन्य सरकारी संस्थानों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। ये अवकाश 7 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर रखा गया है। देशभर में 7 तारीख को रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। ऐसे में इस मौके पर उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इस संबंध में सरकार ने एक नोटिस भी जारी किया है, जिसमें छुट्टी की घोषणा की गई है। बैंकों को लेकर भी नोटिस में जानकारी दी गई है।

उत्तर प्रदेश में सरकारी छुट्टी का ऐलान

UP School Holiday news (iStock)

7 अक्टूबर को अवकाश की घोषणा

इस नोटिस में लिखा हुआ है कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिनांक 7 अक्तूबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि सरकार ने वाल्मीकि जयंती के मौके पर सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी विभागों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

End of Feed