Maharashtra SSC HSC Result 2023: महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी परीक्षा के रिजल्ट, mahahsscboard.in पर इस दिन होंगे जारी

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 11, 2023, 02:30 PM IST

Maharashtra SSC HSC Result 2023: महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी परीक्षा 2023 के परिणामों की घोषणा जल्द की कर दी जाएगी। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा परिणामों को अलग अलग तिथि पर जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें mahahsscboard.in से देखा जा सकेगा।

Maharashtra SSC, HSC Result Date को लेकर जल्द ही खुलासा होने वाला है। बता दें, Maharashtra Board 10th 12th results को जारी करने की तैयारी चल रही है, और कभी भी इन रिजल्ट को जारी किया जा सकता है। एक बार परिणाम ऑफिशियल रूप से आने के बाद महाराष्ट्र बोर्ड के छात्र mahahsscboard.in से रिजल्ट देख सकेंगे। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी लगातार बोर्ड रिजल्ट को ट्रैक कर रहा है और परिणाम लिंक को जल्दी से जल्दी शेयर किया जाएगा।

maharashtra board Result 2023

महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी परीक्षा के रिजल्ट (image source - pixabay)

महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी परिणाम की तारीख इसी हफ्ते में घोषित की जा सकती है जबकि महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे 20 मई के बाद किसी भी दिन जारी होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट 20 मई से 30 मई 2023 के बीच किसी भी दिन जारी किया जाएगा। छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की इन साइट्स पर नजर बनाए रखें।

End of Feed