महाराष्ट्र के स्कूल में नहीं दिया जाएगा जंक फूड, आदेश का पालन नहीं किया तो होगी कार्रवाई

अपने सख्ते लहजे, नियम, अनुशासन और कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए मशहूर IAS तुकाराम मुंडे ने अब महाराष्ट्र के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज एक नई मुहिम का ऐलान किया है।

IAS तुकाराम मुंडे ने महाराष्ट्र के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज एक नई मुहिम का ऐलान किया है। इसके तहत राज्य में गुटखा बैन कर दिया गया है, इसके अलावा महाराष्ट्र में खाने में मिलावट रोकने के लिए कार्रवाई भी शुरू की है। बता दें, महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा स्कूल हैं, जिनमें दो करोड़ से ज्यादा छात्र पढ़ रहे हैं। खबर के अनुसार, इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि इन बच्चों को दिए जाने वाले खाने में सभी जरूरी न्यूट्रिशनल शामिल हों।

Junk Food Ban in Maharashtra School

महाराष्ट्र के स्कूल में नहीं दिया जाएगा जंक फूड, (Image - ChatGPT)

IAS तुकाराम मुंडे ने कहा कि वे महाराष्ट्र में हर बच्चे के लिए सुरक्षित, न्यूट्रिशनल और हाइजीनिक खाना पक्का करना चाहते हैं, इसके अतिरिक्त स्कूलों के आस-पास, हाई फैट, ट्रांस फैट और हाई शुगर जैसे प्रोडक्ट्स की बिक्री भी बैन की जाएगी।

End of Feed