
Maharashtra FYJC First Merit List 2023: महाराष्ट्र एफवाईजेसी फर्स्ट मेरिट लिस्ट, इस लिंक से करें डाउनलोड
Maharashtra FYJC First Merit List 2023, FYJC Merit List 2023 Download at 11thadmission.org.in: महाराष्ट्र जूनियर कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (FYJC First Merit List 2023) खबर है। फर्स्ट ईयर जूनियर प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट आज यानी 21 जून को जारी हो (FYJC First Merit List) गई है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट 11thadmission.org.in पर उपलब्ध करवा दी गई है। छात्र यहां से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें जूनियर कॉलेजों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाई गई थी। मुंबई महानगर (MMR) क्षेत्र में इसके लिए कुल 3 लाख 70 हजार सीटें हैं, जिसमें पनवेल, वसई और भिवंडी भी शामिल है।
यहां आवंटित सीटों पर पुष्टि करने के लिए कुछ दिनों का समय दिया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी को पहली मेरिट लिस्ट में सीट आवंटित की जाती है, तो उसे पुष्टि करना होगा। वहीं यदि छात्र किसी कारणवश पहले राउंड में कंफर्मेशन करने मे चूक जाता है, तो छात्रों को एक और मौका दिया जाएगा।