Maharashtra FYJC 2nd Allotment Result Out: महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा एवं खेल विभाग ने प्रथम वर्ष जूनियर कॉलेज या कक्षा 11 में प्रवेश के दूसरे दौर के लिए अनंतिम परिणाम और कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in से खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से Maharashtra FYJC Admissions 2025 Round 2 Seat Allotment Result Online Check कर सकते हैं।
महाराष्ट्र FYJC राउंड 2 आवंटन परिणाम जारी
दूसरी आवंटन सूची mahafyjcadmissions.in से डाउनलोड की जा सकती है। इसे देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपना आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा।
How to check Maharashtra FYJC Round 2 Allotment Result 2025
Maharashtra FYJC Admissions 2025 Round 2 Seat Allotment Result Online देखने का तरीका:
- आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाएं।
- होमपेज पर, आवंटन या कट-ऑफ सूची पर क्लिक करें।
- अगले चरण में, मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवंटन सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसे देखें और डाउनलोड करें।
14,09,093 छात्रों ने कराया था पंजीकरण
महाराष्ट्र में FYJC काउंसलिंग के पहले और दूसरे दौर के लिए कुल 14,09,093 छात्रों ने पंजीकरण कराया था (जिनमें 6,74,883 लड़कियां और 7,34,210 लड़के शामिल हैं)। दूसरे राउंड में 1,38,101 छात्रों ने अपने प्रवेश की पुष्टि की। इनमें से 5,53,903 ने वरीयता फॉर्म का दूसरा भाग पूरा किया।
