महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी एचएससी रिजल्ट का Direct Link, यहां कर सकेंगे चेक

महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन किसी भी वक्त एसएससी 10वीं, एचएससी 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां परीक्षा के लिए कुल 26 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था।

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी एचएससी के छात्रों के लिए बिग अपडेट है। महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MBSHSE) जल्द ही कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करने (Maharashtra Board SSC Result) वाला है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in, results.gov.in पर उपलब्ध करवा (Maharashtra Board HSC Result) दिया जाएगा। स्टूडेंट यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

Maharashtra Board SSC 10th HSC 12th Result 2024

Maharashtra Board SSC 10th HSC 12th Result 2024: यहां देखें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

बता दें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 26 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। जबकि महाराष्ट्र बोर्ड हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं 21 फरवरी से 19 मार्च 2024 तक थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे से 2 बजे तक थी। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षाएं शाम 3 बजे से 6 बजे तक थी। यहां एग्जाम में कुल 26 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था।

End of Feed