Madhya Pradesh Schools Summer Vacation 2024: सर्दी अपने अंतिम चरण में है और तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों यानी समर वेकेशन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के इंतजार के बीच समर वेकेशन की डेट आ गई है। समर वेकेशन का बच्चों और उनके पैरेंट्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। ये ऐसा अवसर होता है जिसका इंतजार साल भी बच्चे और पैरेंट्स करते हैं। समर वेकेशन में बच्चे नानी, मामा के घर जाते हैं।
Madhya Pradesh Summer Vacation 2024
Summer Vacation in MP Schools
बोर्ड एग्जाम के इस सीजन में कई जगहों पर गर्मी की छुट्टियां की तारीख भी घोषित की जा रही है। स्टेट एजुकेशन बोर्ड के मुताबिक मध्य प्रदेश के स्कूलों में समर वेकेशन 1 मई से शुरू होंगी और 15 जून 2024 तक स्कूल बंद रहेंगे। ये तारीखें सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू होंगी। प्राइवेट और सरकारी सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां इन्हीं तारीखों पर की जाएंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीचर्स और स्टूडेंट्स के लिए स्कूल बंद होने की टाइमिंग अलग-अलग है। छात्रों के लिए 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे, वहीं टीचर्स की छुट्टियां 31 मई तक चलेंगी।
MPBSE MP Board Result 2023: कब जारी होंगे एमपी बोर्ड के परिणाम
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ( MPBSE , Madhya Pradesh board ) की ओर से 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई हैं। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी, 2024 से 5 मार्च, 2024 तक कंडक्ट कराई गई थीं। इस बार एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम के लिए स्टूडेंट्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगले महीने यानी कि अप्रैल में नतीजों का एलान कर दिया जाएगा।
