Lucknow University PhD Admission 2023: लखनऊ विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। यदि आप भी लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी करने की सोच रहे थे तो जरूर पढ़ें क्योंकि पंजीकरण की समय सीमा में बदलाव किया गया है। Doctor of Philosophy के लिए हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं, ऐसे में कई लोगों द्वारा समय सीमा पर आवेदन करना मुमकिन नहीं हो पाता है इसलिए एलयू में पीएचडी प्रवेश के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है।
LU में पीएचडी में प्रवेश के लिए तारीखों में हुआ बदलाव
बदल गई है अंतिम तिथि
अब 25 जनवरी तक पीएचडी प्रवेश के लिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे पहले, पीएचडी प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2023 थी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
लखनऊ यूनिवर्सिटी पीएचडी एडमिशन 2023 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर 'एडमिशन' पर क्लिक करें
- Ph.D. Programme पर क्लिक करें।
- अब Admission Session 2022-23 पर क्लिक करें।
- नया पेज खुल जाएगा, जहां एडमिशन फीस व दस्तावेजों की जानकारी दी गई होगी।
- यहां Register on Admission Portal पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें।
यदि रजिस्टर के लिए लिंक नहीं मिल रहा तो यह रहा डायरेक्ट लिंक - Lucknow University PhD Admission 2023
कितना देना होगा शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के लिए 2000 रुपये है। एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। डिफरेंटली एबल्ड (पीएच) किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
