Sarkari Naukri-Result 2023: 10वीं पास से लेकर ग्रैजुएट्स के लिए नौकरी का मौका, घर बैठे तुरंत करें आवेदन
जानें कब जारी होगा CSIR यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट, क्या है अपडेट
Sarkari Naukri 2023 Live: यदि आप 10वीं पास है तो भी इस समय काफी सरकारी नौकरी के मौके बने हुए है, आईटीबीपी में ड्राइवर भर्ती के लिए व भारतीय डाक विभाग में 10वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। वन विभाग में वनरक्षक के पदों पर भर्ती चल रही है। जबकि बिहार पुलिस विभाग में 21 हजार से ज्यादा कांस्टेबल की भर्ती चल रही है।
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - आरपीएससी ने घोषित की परीक्षा की तारीख
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर ग्रेड 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, अब यह परीक्षा 30 जुलाई को होगी। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - जारी हुआ सेलेक्शन पोस्ट एडमिट कार्ड
कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट 11 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आयोग की रीजनल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - कब आएगा सीएचएसएल एडमिट कार्ड
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा क आयोजन 26 जून को किया जाएगा।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - कांस्टेबल के कई पद खाली
सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC), बिहार ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर 20 जून से 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - यूपी में सरकारी नौकरी का मौका
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने डेंटल हाईजिनिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - बिहार में कांस्टेबल के कई पद खाली
सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC), बिहार ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर 20 जून से 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - यूपी में ये पद खाली
यूपी में एक्स-रे टेक्नीशियन के 382 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य अभ्यर्थी 5 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - झारखंड में नौकरी का मौका
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 20 जून से 19 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 2017 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - वन विभाग में निकली नौकरी
महाराष्ट्र वन विभाग ने वनरक्षक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 30 जून तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू की जा चुकी है।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - बैंक में नौकरी का मौका
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 30 जून तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - सीआरपीएफ ने जारी किया एडमिट कार्ड
सीआरपीएफ ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - कब आएगा यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट
यूपीपीएससीसी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी करने जा रहा है। यह परीक्षा 14 मई को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - जारी हुआ सीयूईटी एडमिट कार्ड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर आज जारी कर दिया है। परीक्षा का अगला चरण 19 जून और 20 जून को आयोजित किया जाएगा।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - सिविल जज पदों के लिए करें अप्लाई
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 24 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसक लिए आयु 21 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - यूपीपीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साइंटिफिक ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 14 जुलाई 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - कब आएगा सीएचएसएल एडमिट कार्ड
कर्मचारी चयन आयोग कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी करेगा। आयोग की ओर से यह परीक्षा 26 जून को आयोजित की जाएगी।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए करें अप्लाई
बिहार लोक सेवा आयोग ने सरकारी शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू की जा चुकी है।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - कल जारी होगा जेईई एडवांस्ड रिजल्ट
आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) की ओर से जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 18 जून को सुबह 10 बजे जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे।Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - कांस्टेबल के 21391 पदों पर नौकरी का मौका
सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC), बिहार ने कांस्टेबल के कुल 21391 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 जून से 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।KCET Answer Key 2023: केसीईटी फाइनल आंसर की
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने केसीईटी 2023 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।Sarkari Result 2023 Live: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्डं
Sarkari Result 2023 Live NTA ने सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in, nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।Sarkari Result 2023 Live: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट 2023 फेज 2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यहां आवदेन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।Sarkari Result 2023 Live - ओडिशा सीजीएल का रिजल्ट
Sarkari Result 2023 Live ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।Sarkari Result 2023 Live - अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी
Sarkari Result 2023 Live 10वीं पास कर सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्रेंटिस के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।Sarkari Naukri 2023 Live - शिक्षक के पदों पर भर्ती
Sarkari Naukri 2023 Live बिहार सरकार में शिक्षक के पदों पर भर्ती जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार हमारे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।Sarkari Naukri 2023 Live: कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी
Sarkari Naukri 2023 Live उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस पदोन्नति बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कांस्टेबल की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।Sarkari Naukri Live - पावर कॉर्पोरेशन में नौकरी का मौका
NTPC Executive Recruitment 2023 Notification जारी कर दिया गया है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कार्यकारी पदों के लिए निश्चित अवधि की नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 28 जून 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।Sarkari Result 2023 Live - चिकित्सा अधिकारी बनने का मौका
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चिकित्सा अधिकारी के 230 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं। इन पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 19 जून से शुरू होगी और आवेदन के लिए एक माह का समय दिया जाएगा।BPSC vacancy 2023: बीपीएससी का नया नोटिफिकेशन जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC vacancy 2023) ने 16 जून, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिरेमिक इंजीनियरिंग और प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी पदों के तहत लेक्चरर के पद के लिए परीक्षा कार्यक्रम के बारे में सूचना जारी की। आयोग राज्य भर में 24 जून, 2023 को Lecturer पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।Sarkari Naukri 2023 Live - बिहार शिक्षक भर्ती 2023
बिहार लोग सेवा आयोग के जरिये 1.70 लाख पदों पर भर्ती की जानी है, इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून से खुल गई है। आवेदन करने के लिए onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।Sarkari Results 2023 Live - इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2023
Indian Navy Agniveer SSR भर्ती के तहत 4165 पदों को भरा जाना है, इन पदों पर अविवाहित उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। अप्लाई के लिए agniveernavy.cdac.in पर जाएं।Sarkari Naukri 2023 Live - आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2023
आरबीआई ग्रेड बी के पदों के लिए हाल ही में आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 16 जून कर दिया गया था, यानी आज अप्लाई की लास्ट डेट है। उम्मीदवार rbi.org.in पर जाकर जल्द आवेदन कर लें।Sarkari Results 2023 Live - वॉक इन इंटरव्यू
जो लोग अप्रेंटिसशिप से करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, उन्हें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की साइट पर जाने की जरूरत है। यहां 21 और 22 जून को वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।Sarkari Naukri 2023 Live - यूपीपीएसी भर्ती 2023
यूपीपीएसी नोटिफिकेशन के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 395 पदों पर भर्ती की जानी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है।कोलकाता पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CSBC ने जारी किया बिहार पुलिस कांस्टेबल स्पेशल ब्रांच परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, तुरंत करें चेक
SSC Selection फेज 14 परीक्षा की आंसर की जारी, 12 अक्टूबर तक आपत्ति का मौका
Delhi Protest: स्कूल-कॉलेजों की परीक्षाएं टलीं, ऑनलाइन क्लास की तैयारी, मेट्रो बंद होने का असर
NIOS अक्टूबर-नवंबर परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें 10वीं और 12वीं की तारीख
© 2026 Times Horizon Private Limited
