
बिहार बोर्ड वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट, देखें बीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम अपडेट
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2023 मार्च के अंत तक जारी किए जाने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड, बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए बिहार बोर्ड परीक्षा कॉपी मूल्यांकन डेट्स को लेकर घोषणा की है। अपडेट के अनुसार बीएसईबी 12वीं मूल्यांकन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हुई थी। बीएसईबी बोर्ड 2023 के लिए जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.com की मदद से परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।बीएसईबी के अध्यक्ष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह घोषणा की कि बिहार बोर्ड मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं मूल्यांकन प्रक्रिया आज 24 फरवरी से शुरू हुई थी और 5 मार्च तक जारी रहेगी, जबकि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च, 2023 को खत्म होने वाली है।