LIC AAO Result 2025, LIC AAO Prelims Result 2025 Declared: एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (LIC AAO Result 2025) खबर है। भारतीय जीवन बीमा निगम ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (LIC AAO Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 841 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर परिणाम चेक कर सकते हैं।
LIC AAO Result 2025 Declared: यहां चेक करें एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट
LIC AAO Prelims Result 2025: कब होगी एलआईसी एएओ प्रीलिम्स की परीक्षा
बता दें एलआईसी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की गई थी। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेंस परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
LIC AAO Prelims Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले licindia.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर LIC AAO Prelims Result 2025 पर क्लिक करें।
रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
यहां सर्च बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
LIC AAO Prelims Result: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
एलआईसी के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 841 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें असिस्टेंट इंजीनियर (AE)के 81 पद, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) स्पेशलिस्ट के 410 पद और असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) जर्नलिस्ट के 350 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
