LIC AAO Prelims 2025 Result: जल्द जारी होगा एलआईसी AAO रिजल्ट, जानें स्कोरकार्ड चेक करने का तरीका

LIC Prelims Exam Result 2025: एलआईसी जल्द ही एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर और असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि कैसे रिजल्ट डाउनलोड किया जाता है।

LIC AAO Prelims 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) जल्द ही असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। जिन परीक्षार्थियों ने भी परीक्षा में भाग लिया और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं वे अपना परीक्षा परिणाम एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in./ पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।

जल्द जारी होगा एलआईसी आओ का रिजल्ट

LIC AAO result 2025 (iStock)

कब हुए थे एलआईसी एएओ प्री एग्जाम? LIC AAO Prelims Exam Result 2025

बताते चलें कि एलआइसी AAO प्रारंभिक परीक्षा 3 अक्टूबर, 2025 को चार सत्रों में आयोजित की गई थी। ये एक ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा थी जिसमें तीन सेक्शन शामिल थे: रीजनिंग, मात्रात्मक योग्यता और अंग्रेजी भाषा। उम्मीदवारों को हर एक सेक्शन में अलग-अलग पास होना जरूरी था। साथ ही पेपर में किसी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई थी।

End of Feed