Punjab Police Recruitment 2026: अगर आपका सपना भी खाकी पहनने का है और पंजाब पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो यह खबर खास तौर पर आपके लिए है। कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने 3,297 कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली थी। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी का एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 10 मार्च से शुरू हो गई है। भर्ती में हिस्सा लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in से आवेदन प्रक्रिया आसान स्टेप्स में पूरी कर सकते हैं।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू (Photo-Canva)
किन पदों के लिए निकाली गई है भर्ती
बता दें कि पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती के तहत जिला पुलिस कैडर (2,522) और सशस्त्र पुलिस कैडर (775) के पदों को भरने के लिए रिक्तियां निकाली है।
कौन कर सकता है आवेदन
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास उम्मीदवार जिनकी आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट है।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन आज यानी मंगलवार 10 मार्च 2026 से शुरू हो गए हैं। भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 है। उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए पूरे 20 दिन का समय है। लेकिन इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार करने की बजाए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
कैसे करें पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन
1. पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार punjabpolice.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करें।
3. उसके बाद वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की सहायता से रजिस्टर करें।
4. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार आवेदन में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
5. आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
6. आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
7. आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट भी लें।
क्या है पंजाब पुलिस भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया
कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए पंजाब पुलिस द्वारा पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सफल होने वाला उम्मीदवार शारीरिक जांच और शारीरिक माप परीक्षण के लिए आमंत्रित किए जाएंगे। इसे पास करने वाले उम्मीदवारों को फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
