School Holiday Today, Kya Aaj School Band Hai: नहाय खाय के साथ शुरू होने वाले महापर्व छठ का आज तीसरा (Chhath Puja School Holiday) दिन है। आज संध्या अर्घ्य के साथ भगवान सूर्यदेव की पूजा अर्चना (Delhi Chhath Puja School Holiday) की जाएगी। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में इस पावन पर्व को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर कई राज्यों में स्कूलों में अवकाश होता है। इस बीच दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल के छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या आज यानी 27 अक्टूबर 2025, सोमवार को स्कूल बंद हैं। यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज स्कूलों में छठ पूजा की छुट्टी है?
School Holiday Today: क्या आज 27 अक्टूबर 2025 सोमवार को स्कूल बंद हैं या खुले हैं
Kya Aaj Delhi Ke School Band Hai: आज बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल
बता दें छठ पूजा 2025 के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज यानी 27 अक्टूबर 2025, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश चार दिवसीय छठ पर्व के तीसरे दिन के लिए घोषित किया गया है, जो भक्तों के लिए सबसे महत्वपूर्ण उत्सवों में से एक है। ऐसे में आज राजधानी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और दफ्तर बंद रहेंगे।
Kya Aaj Bihar Ke School Band Hai: क्या आज बिहार के स्कूल बंद हैं
बिहार के स्कूलों की बात करें तो छठ पूजा के अवसर पर यहां राज्य सरकार ने 29 अक्टूबर तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। राज्य सरकार का यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल, कॉलेज व कोचिंग संस्थानों के लिए लागू होगा। ऐसे में अब स्कूल 30 अक्टूबर 2025 को खुलेंगे।
Kya Aaj UP Ke School Band Hai: क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं
उत्तर प्रदेश में दिवाली की छुट्टियों के लिए स्कूल 20 से 23 अक्टूबर, 2025 तक स्कूल में अवकाश घोषित किया गया था। वहीं छठ पूजा के अवसर पर कुछ जिलों में आज भी अवकाश घोषित किया गया है। वहीं अधिकतर जिलों में कल यानी 28 अक्टूबर 2025 को छुट्टी का ऐलान किया गया है।
Chhath Puja School Holiday
पश्चिम बंगाल में छठ पूजा के अवसर पर 27 और 28 अक्टूबर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा जगद्धात्री पूजा के अवसर पर 31 अक्टूबर 2025 को छुट्टी का ऐलान किया गया है। जगद्धात्री पूजा यहां के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस पावर पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
October School Holiday: अक्टूबर में इस दिन भी छुट्टी
28 अक्टूबर (मंगलवार) - छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण यूपी, बिहार, झारखंड के स्कूल बंद
31 अक्टूबर (शुक्रवार) - सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर स्कूल बंद
