Kendriya Vidyalaya Sangathan Trained Graduate Teacher (TGT) Admit Cards जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार जल्दी से टीजीटी परीक्षा के एडमिट कार्ड यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर लें। हालांकि इन एडमिट कार्ड को केन्द्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने का तरीका यहां से नोट कर सकते हैं।
जारी हुए KVS टीजीटी 2023 परीक्षा के एडमिट कार्ड
kvsangathan.nic.in पर जारी हुआ टीजीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड
- उम्मीदवार सबसे पहले इस वेबसाइट पर जाएं।
- अब पेज को स्क्रॉल करें और Announcements में देखें संबंधित लिंक दिखाई देगा। यदि लिंक नहीं मिलता है तो read more पर क्लिक करें और Click here to download admit card for the post of TGT - Direct Rectt 2022 नाम के लिंक पर जाएं।
- डिटेल पर क्लिक करते ही आप केवीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर आ जाएंगे।
यह रहा डायरेक्ट लिंक - KVS TGT 2023 hall tickets
कब होगी केवीएस टीजीटी परीक्षा
केवीएस 12 फरवरी से 14 फरवरी 2023 तक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, टीजीटी परीक्षा 2023 का आयोजन करेगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि बोर्ड ने केवीएस टीजीटी प्री-एडमिट कार्ड भी जारी किया था।
केन्द्रीय विद्यालय समिति प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी, स्टेनोग्राफर और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती अभियान चला रही है। शेड्यूल के अनुसार, KVS भर्ती परीक्षा 07 फरवरी से शुरू हो चुकी है जबकि 06 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी।
