एजुकेशन

KVS Result 2023: कब आएगा केवीएस टीजीटी पीजीटी व पीआरटी रिजल्ट, जानें कितना होगा कट ऑफ

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 7, 2023, 01:03 PM IST

KVS TGT, PGT, PRT Result 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी करेगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यहां संभावित कट ऑफ अंक चेक कर सकते हैं।

Image

KVS Result 2023

Photo : iStock

KVS Result 2023, KVS TGT, PGT, PRT Expected Cut Off 2023: केवीएस रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से टीजीटी (TGT), पीजीटी (PGT) व पीआरटी (PRT) सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपने नतीजे देख सकेंगे।

KVS Exam 2023: कब हुई परीक्षा

केवीएस की ओर से टीजीटी, पीजीटी व पीआरटी परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी से 6 मार्च 2023 तक किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 6 मार्च को जारी की गई। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी 9 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 1000 रुपए प्रति चुनौती शुल्क भी देना होगा।

KVS Result 2023 Date: कब आएगा रिजल्ट

केवीएस टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट भी मार्च के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

KVS Expected Cut Off 2023
CategoryTGT Cut Off MarksPGT Cut Off MarksPRT Cut Off Marks
General140-145 145-150155-150
OBC140-145 145-150155-150
SC120-130 130-140145-150
ST110-120 120-110 130-140
EWS120-130 100-110120-110
Sports100-110 100-110100-110
PwBD90-100 90-100100-110
KVS Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

केवीएस की ओर से प्राइमरी टीचर, टीजीटी, पीजीटी और वाइस प्रिंसिपल जैसे टीचिंग और कई नॉन टीचिंग कैटेगरी के 13404 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए 5 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article