KVS Admit Card: केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, kvsangathan.nic.in डायरेक्ट लिंक करें चेक

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 5, 2023, 02:00 PM IST

केंद्रीय विद्यालय, KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvssangathan.nic.in पर 5 फरवरी 2023 को PRT, असिस्टेंट कमिश्नर और प्रिंसिपल के लिए KVS एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने केवीएस एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट की मदद से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Kendriya Vidyalaya Admit Card 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने आज, 5 फरवरी, 2023 को पीआरटी, असिस्टेंट कमिश्नर और प्रिंसिपल के लिए केवीएस एडमिट कार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित टेस्ट के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट kvssangathan.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 7 फरवरी, 2023 से शुरू होनी है और एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाली अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन जैसे विवरण दर्ज कर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

KVS Admit Card 2023

केंद्रीय विद्यालय प्रवेश पत्र 2023

KVS ने 31 जनवरी, 2023 को CBT परीक्षा के लिए प्री-एडमिट कार्ड या सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी थी। नॉन टीचिंग पदों के लिए सीधी भर्ती के माध्यम से परीक्षा आयोजित की जाती है, जो 7 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 6 मार्च 2023 को खत्म होगी। असिस्टेंट कमिश्नर की परीक्षा 8 फरवरी और वाइस प्रिंसिपल व पीआरटी की परीक्षा 9 फरवरी 2023 को है।

End of Feed