केवीएस 2025-26 : आज जारी होगी स्टूडेंट्स की पहली प्रोविजनल लिस्ट , लॅाटरी परिणाम की भी जल्द घोषणा

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली। केवी आज अपनी स्टूडेंट्स की पहली प्रोविजनल लिस्ट भी जारी करेगा। वहीं 28 मार्च को लॅाटरी परिणाम जारी किया जाएगा। बाल वाटिका 1 और 3 की पहली चयन सूची 28 मार्च 2025 को घोषित की जाएगी।

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी किये गए ब्रोशर के अनुसार कक्षा 1 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 25 मार्च 2025 यानी आज जारी की जाएगा। इस लिस्ट में जिन बच्चों का नाम शामिल होगा उनके माता-पिता दिए गए तारीख में स्कूल में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर अपने बच्चों के एडमिशन करावा सकते है।

KVS Admission Result

कक्षा 1 में एडमिशन कराने के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2025 तक कम से कम छह वर्ष होनी चाहिए। वहीं एडमिशन के लिए माता-पिता को बच्चे का वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जिसमें नगर निकायों, ग्राम पंचायतों या सैन्य अस्पतालों (रक्षा कर्मियों के लिए) द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।

End of Feed