KVS Online admission.kvs.gov.in: केंद्रीय विद्यालय संगठन, केवीएस ने केवीएस प्रवेश 2024 कक्षा 1 शुरू कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण लिंक आज 1 अप्रैल, 2024 को सुबह 10 बजे से शुरू किया गया है, इच्छुक माता पिता या अभिभावक kvsagathan.nic.in पर जाकर (केंद्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2024-25 class 1) KVS Admissions 2024-25 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र केवल और केवल आधिकारिक वेबसाइट - kvsagathan.nic.in पर ऑनलाइन जमा किए जाने चाहिए। केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा-1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल 2024 को शाम 5 बजे बंद हो जाएगा।
केवीएस प्रवेश 2024
केवी के लिए आयु सीमा क्या है? या केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र कितनी होनी चाहिए?
कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च, 2024 तक 6 वर्ष है। पढ़ें आधिकारिक नोटिस:-
All information regarding Admission & Registration forms for Class-II and above are available in the Vidyalaya Websites and registrations can be done as per the Schedule for Admission 2024-25. Registration for fresh admissions in Class-II and above will be accepted only if vacancy exists in the concerned KV
KVS Admissions 2024-25 Registration – How to Apply? केवीएस प्रवेश 2024-25 पंजीकरण - आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट – kvsagathan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक (kvsangathan.nic.in login) पर क्लिक करें।
- बुनियादी जानकारी, माता-पिता का विवरण, स्कूलों की पसंद और आवश्यक दस्तावेज दर्ज करें।
- फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
KVS Admission Documents Required in Hindi
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2024-25 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for Kendriya Vidyalaya Admission 2024-25)
| 1 | जन्म प्रमाण पत्र |
| 2 | पासपोर्ट साइज फोटो (बच्चे का) |
| 3 | निवास प्रमाण पत्र |
| 4 | एससी / एसटी / ओबीसी प्रमाण पत्र |
| 5 | ईडब्ल्यूएस/ बीपीएल प्रमाणपत्र |
| 6 | अकेली कन्या होने पर हलफनामा |
