KMAT Result 2023: केमैट रिजल्ट cee.kerala.gov.in पर जारी, चेक करें डाउनलोड डायरेक्ट लिंक

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 9, 2023, 03:01 PM IST

KMAT 2023 Result: केमैट के प्रोविजनल एमबीए रिजल्ट 2023 को रजिस्टर कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in की मदद से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लगातार ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करते रहें और साथ यहां पर केमैट रिजल्ट के स्टेप्स के साथ-साथ परिणाम से जुड़े अन्य विवरण को देख सकते हैं।

Kerala KMAT 2023 Result: एंट्रेंस एग्जाम के कमिश्नर (CCE) केरल की ओर से मैनेजमेंट एप्टीट्यूट टेस्ट (KMAT) के परिणाम को जारी कर दिया गया है। 9 मार्च 2023 को ही केमैट के प्रोविजनल एमबीए रिजल्ट 2023 को आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in की मदद से जारी किया गया है। 19 फरवरी को एंट्रेंस एग्जाम के लिए आयोजन किया गया था। सामान्य कैटेगिरी के अलावा SEBC कैंडिडेट्स जिन्होंने 720 के 10 प्रतिशत मार्क्स यानी 72 मार्क्स हासिल किए हैं, वह अलग-अलग यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट में एमबीए कोर्स के लिए क्वालीफाइड होंगे, इसमें केरल के स्वतंत्र प्रबंधन कॉलेज भी शामिल हैं।

KMAT Result 2023 Released

KMAT रिजल्ट 2023 जारी

इसके अलावा SC/ST/PD कैटेगिरी के लिए क्वालीफाईंग कटऑफ मार्क्स 7.5 प्रतिशत है। CEE की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, '720 का 10 प्रतिशत यानी 72 अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार क्वालीफाई माने जाएंगे, इसके अलावा SC/ST/PWD के उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाईंग कटऑफ 54 अंक के करीब यानी 7.5 फीसदी रखा गया है।'

End of Feed