Kisan Diwas (Farmers Day) 2022 Date in India: कहा जाता है कि, यदि जवान सरहद पर न होते और किसान खेत में न होते तो हम यहां बैठकर चैन की सांस न ले पाते। भारत में प्रत्येक वर्ष 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया (Kisan Diwas 2022 Date) जाता है। किसान को धरती पुत्र भी कहा जाता है। किसान दिवस भारतीय किसानों के लिए बेहद खास है। यह दिन किसानों के मसीहा और देश के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान किसानों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई (Kisan Diwas 2022 Theme) थी। उन्होंने किसानों के हित में कई नीतियों का मसौदा तैयार किया। उनका कार्यकाल भले ही छोटा था, लेकिन भारतीय किसानों के कल्याण के लिए बेहद खास था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने किसानों के हित में कई नीतियों का संचालन किया। यही कारण है कि साल 2001 से प्रति वर्ष चौधरी चरण सिंह जी की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
किसान दिवस 2022 कब है
चौधरी चरण सिंह खुद भी एक किसान परिवार से आते थे, यही कारण था कि वह किसानों की परेशानी बेहतर (Kisan Diwas 2022 In India) समझते थे। वह एक ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने देश की संसद में किसानों के लिए आवाज बुलंद किया। उनका कहना था कि सच्चा भारत अपने गांव में बसता है और जब किसानों की दशा सुधरेगी तो देश उत्थान करेगा।
चौधरी चरण सिंह 1979 से 1980 के बीच प्रधानमंत्री के पद पर कार्यरत थे। इस बीच तीन विवादास्पाद कृषि कानूनों को समाप्त किया गया। चौधरी चरण सिंह के कार्यकाल में ही जमींदारी प्रथा को समाप्त किया गया, उन्होंने साल 1954 में किसानों के लिए भूमि संरक्षण कानून को पारित किया। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं कब है किसान दिवस और क्या है इस दिन का महत्व व इतिहास।
