KGBV Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तालाश कर रही महिलाओं के लिए बड़ी (KGBV Recruitment 2026) खुशखबरी है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने महिलाओं के लिए शिक्षण और गैर शिक्षण पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 54 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें प्रधानाचार्य, पीजीटी शिक्षक, लैब असिस्टेंट, कंप्यूटर टीचर, क्लर्क, केयर टेकर कुक, चपरासी और चौकीदार के पद शामिल हैं। ध्यान रहे यह भर्ती बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर के अंतर्गत संचालित विद्यालयों के लिए की जा रही है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 18 मार्च 2026 है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 18 मार्च 2026 है। यहां आप आवेदन के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट व आवेदन की प्रक्रिया जान सकते हैं।
KGBV Recruitment 2026, Latest Job 2026: महिलाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका
KGBV Recruitment 2026 Qualification: शैक्षणिक योग्यता
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। पीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड अनिवार्य है। जबकि कंप्यूटर साइंस पद के लिए एमसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस या बीटेक कंप्यूटर जैसी डिग्री मान्य होगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
KGBV Recruitment 2026 Age Limit: आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें तो पदानुसार यह भी अलग अलग है। प्रधानाचार्य के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए। वहीं अन्य सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 25 साल और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
How To Apply KGBV Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
सबसे पहेल विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें। इसके साथ मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें। अब भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश में रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के जरिए भेजें।
