KBC 18 GK Quiz: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में एक ऐसा सवाल आया, जिसने प्रतियोगी के साथ-साथ दर्शकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर अमन शर्मा ने शो में शानदार खेल दिखाते हुए ₹12.5 लाख तक के सभी सवालों के सही जवाब दिए। लेकिन ₹25 लाख के सवाल पर वह उलझ गए। सवाल वाल्मीकि रामायण से जुड़ा था और सही जवाब को लेकर निश्चित न होने पर अमन ने जोखिम लेने के बजाय गेम क्विट करने का फैसला किया। वह ₹12.5 लाख की रकम लेकर शो से बाहर हुए।
₹25 लाख के सवाल पर अटके वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर
अमन ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया से पढ़ाई की और बाद में भारत लौट आए। उनका कहना है कि वह भारत में रहकर ग्राउंड लेवल पर काम करना और वन्यजीव संरक्षण में योगदान देना चाहते हैं। शो में उन्होंने घरों में ज्यादा पौधे लगाने की बात भी कही और बताया कि इससे पक्षियों के लिए हरियाली और माइग्रेशन कॉरिडोर तैयार करने में मदद मिल सकती है। वह ₹12.5 लाख की रकम लेकर शो से बाहर हुए।
क्या था ₹25 लाख का सवाल?
अमन शर्मा से पूछा गया था- “वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भरत के साथ उनके दादा के राज्य कौन से मामा गए थे?” इसके चार विकल्प दिए गए थे- A. शूरसेन, B. युधाजित, C. पंचशिख, D. जापक! इस सवाल का सही जवाब था युधाजित। अमन को सही विकल्प को लेकर भरोसा नहीं था, इसलिए उन्होंने ₹25 लाख के लिए जोखिम नहीं लिया। शो छोड़ने के बाद उन्होंने शूरसेन को अपना जवाब बताया, जो गलत था।
कौन थे युधाजित?
वाल्मीकि रामायण के अनुसार, युधाजित कैकेयी के भाई और भरत के मामा थे। कैकेयी राजा दशरथ की रानी और भरत की मां थीं। रामायण की कथा में कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से राम को 14 वर्ष का वनवास देने और भरत को राजगद्दी देने का वरदान मांगने का प्रसंग प्रमुख है।
