Karwa Chauth 2023 Holiday in School, UP School Closed on Karwa Chauth: करवा चौथ एक हिन्दू त्योहार है। यह त्योहार पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना में पत्नियों द्वारा मनाया जाता है। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का व्रत करती हैं। इस बार यह व्रत आज यानी 01 नवंबर को है। महिलाएं करवा चौथ की शाम चंद्रमा को अर्घ्य देकर उपवास खोलती है। यह दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। तमाम स्कूलों में महिलाएं अध्यापक होती हैं। ऐसे में कई स्कूलों में करवा चौथ का अवकाश रहता है। आइये जानते हैं कि इस दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा या नहीं?
Karwa Chauth 2023 School Holiday Check UP, Bihar, Rajasthan School Closed
इन राज्यों में मनाया जाता है करवा चौथ
वैसे तो इस त्यौहार की धूम पूरे देश में होती है, लेकिन मुख्य तौर पर यह उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान में मनाए जाने वाला त्योहार है। प्राइवेट स्कूलों में इस दिन महिला अध्यापकों को अवकाश पहले से ही दिया जाता रहा है।
यूपी में करवा चौथ की छुट्टी
उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में तैनात महिला शिक्षिकाओं के लिए करवा चौथ व्रत का अवकाश घोषित किया गया है। इसकी मांग लंबे समय से शिक्षक संगठन कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने इससे संबंधित आदेश जारी किया। बेसिक विद्यालयों में करवा चौथ का अवकाश पहले से दिया जा रहा है। क्षेत्र विशेष में हरतालिका तीज या हरियाली तीज, संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी/ललई छठ, ज्यूतिया व्रत/अहोई अष्टमी व्रत रखने वाली महिला शिक्षिकाओं को उनके प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राचार्य छुट्टी स्वीकृत करेंगे।
