Karnataka SSLC 2 Result 2025 Declared: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने आज 13 जून, 2025 को कर्नाटक एसएसएलसी 2 रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे कर्नाटक कक्षा 10 सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम देखने के लिए karresults.nic.in पर जा सकते हैं या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी Karnataka SSLC 2 Result 2025 Online Check कर सकते हैं।
कर्नाटक बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट
इस वर्ष, कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 2 का आयोजन 26 मई से 2 जून, 2025 तक किया गया था। कक्षा 10 परीक्षा 2 की शुरुआत प्रथम भाषा के पेपर से हुई और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, ANSI 'C' में प्रोग्रामिंग और अर्थशास्त्र के तत्वों के साथ समाप्त हुई। परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी - सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक।
Karnataka SSLC 2 Result 2025 Online Check करने का क्या है तरीका
जो उम्मीदवार कक्षा 10 की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे परिणाम देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
1. आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर, Karnataka SSLC 2 Result 2025 Link पर क्लिक करें।
3. लॉग इन करने और सबमिट करने के लिए अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें।
4. स्क्रीन पर आया अपना परिणाम देखें।
5. भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और अपने पास रख लें।
रिजल्ट देखने के लिए आपको क्रेडिंशियल के रूप में पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा।
