कर्नाटक में स्कूली शिक्षा का नया डिजिटल दौर: 'एआई अक्षर अभियान' और 'कोडिंग गुरुकुल' की शुरुआत

Karnataka School Education New Digital Era: कर्नाटक सरकार ने छात्रों को वैश्विक मंच प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए 'एआई अक्षर अभियान' और 'कोडिंग गुरुकुल' (Coding Gurukul) पहल की घोषणा की है।

Karnataka School Education New Digital Era: कर्नाटक सरकार ने राज्य के छात्रों को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाने और उन्हें आधुनिक तकनीक से लैस करने के उद्देश्य से एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने 'एआई अक्षर अभियान' (AI Akshara Abhiyaan) और 'कोडिंग गुरुकुल' (Coding Gurukul) जैसी दूरदर्शी पहलों की घोषणा की। सरकार का मानना है कि वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी एक नए युग का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जिसमें एआई और कोडिंग का ज्ञान होना छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और करियर के लिए बहुत जरूरी है।

Karnataka School Education New Digital Era

Karnataka School Education New Digital Era (Photo - AI)

कक्षा 6 से शुरू होगी AI और कोडिंग की पढ़ाई

'फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ परेड ग्राउंड' में अपने संबोधन में उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से ही एआई (AI) और कोडिंग की शिक्षा अनिवार्य रूप से शुरू की जाएगी। इस पहल के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं -

End of Feed