Karnataka PUC 2 Result 2025: जारी होने जा रहा कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट, karresults.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

Karnataka PUC 2 Result 2025: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) की ओर से कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट puc.karnataka.gov.in, kseab.kar.nic.in और karresults.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

Karnataka PUC 2 Result 2025: कर्नाटक पीयूसी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) की ओर से कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट puc.karnataka.gov.in, kseab.kar.nic.in और karresults.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Karnataka PUC 2 Result 2025

Karnataka PUC 2 Result 2025

Karnataka PUC 2 Result 2025: कब तक जारी होगा रिजल्ट

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 20 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही कर्नाटक पीयूसी द्वितीय रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

End of Feed