Karnataka 2nd puc result 2026 released direct link download marksheet karresults.nic.in: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने सेकेंड पीयूसी एग्जाम-2 रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने सप्लीमेंट्री या इम्प्रूवमेंट परीक्षा दी थी, वे अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम 21 मई को जारी किए और इसके बाद से छात्र बड़ी संख्या में पोर्टल पर अपने रिजल्ट चेक कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार परीक्षा-2 में करीब 46 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। साइंस स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। परीक्षा-1 और परीक्षा-2 को मिलाकर कुल पास प्रतिशत 92.25 फीसदी तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 7 प्रतिशत अधिक बताया जा रहा है। इस परीक्षा के जरिए छात्रों को उसी शैक्षणिक सत्र में दोबारा मौका मिलता है, जिससे उनका एक साल खराब होने से बच जाता है।
Karnataka 2nd puc result 2026: कर्नाटक सेकंड पीयूसी रिजल्ट 2026 जारी
क्यों अहम है सेकंड पीयूसी परीक्षा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा-2 में सफल होने वाले छात्र अब उच्च शिक्षा संस्थानों में एडमिशन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। इंजीनियरिंग और प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए अपडेटेड अंक KCET रैंकिंग में भी शामिल किए जा सकते हैं। कर्नाटक बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा-2 उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए थे या अपने अंक सुधारना चाहते थे।
ऐसे देखें रिजल्ट
- रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को करियर पोर्टल karresults.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद “II PUC EXAM-2 RESULT 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- यहां पंजीकरण संख्या डालने के बाद विषय चुनना होगा।
- इसके बाद सबमिट करने पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
मार्कशीट में ये डिटेल कर लें चेक
छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और स्ट्रीम का चयन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज नाम, विषय, अंक और अन्य जानकारियां ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो संबंधित कॉलेज या बोर्ड कार्यालय से तुरंत संपर्क करें।
