Karnataka 2nd PUC Result 2023, Karnataka 2nd PUC Topper List 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का रिजल्ट (Karnataka PUC 2nd Result 2023) आज 21 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर दिया है। हालांकि, रिजल्ट की लिंक वेबसाइट पर 11 बजे एक्टिव की गई। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pue.karnataka.gov.in, kseeb.kar.nic.in और karresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेश नंबर की आवश्यकता होगी।
Ananya (Photo Credit - timesnownews)
Karnataka 2nd PUC Topper 2023: अनन्या को मिल फुल मार्क्स
बोर्ड ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट भी जारी की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा अनन्या ने पूरे 600 अंकों के साथ कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा में टॉप किया है। बता दें कि अनन्या दक्षिण कन्नड़ क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं।
Karnataka 2nd PUC Topper List 2023: किस स्ट्रीम में किसने किया टॉप
अनन्या ने कॉमर्स स्ट्रीम से टॉप किया है। वहीं, एसएम कौशिक ने साइंस स्ट्रीम में 596 अंक के साथ और तबस्सुम शेख ने आर्ट्स स्ट्रीम में 593 के साथ बाजी मारी है। हालांकि, अनन्या 600 में से 600 अंक हासिल करने वाली एकमात्र छात्रा हैं।
Karnataka 2nd PUC Result 2023: नियमित रूप से की पढ़ाई
टाइम्स नाउ से बातचीत में अनन्या ने बताया कि अच्छे अंक हासिल करने के लिए वह नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं। वह कॉलेज से मिले सभी सुझावों का पालन कर रही थी। इसके साथ ही वह रीजनिंग क्लास भी अटेंड कर रही थी, जिससे उन्हें काफी मदद मिली।
Karnataka 2nd PUC Result 2023: पढ़ाई के साथ खेल में भी आगे
वहीं, कॉमर्स डीन प्रशांत एमडी का कहना है कि अनन्या ईबीएएस स्ट्रीम, इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी और स्टैटिस्टिक्स की छात्रा है। वह हमेशा एक मेहनती छात्रा रही हैं। अनन्या ने कक्षा 10 में भी 624 में से 609 अंक हासिल किए थे। पढ़ाई के साथ वह खेल में भी काफी अच्छी हैं।
Karnataka 2nd PUC Result 2023: मार्च में हुई थी परीक्षा
कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का आयोजन 9 मार्च से 29 मार्च तक राज्य भर के 1,109 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। इस साल परीक्षा के लिए 7,27,923 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से 7,02,067 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए और 5,24,209 को सफल घोषित किया गया है।
