BIMCC 2026: बेनेट यूनिवर्सिटी में 'ग्लोबल ट्रेड डिप्लोमेसी' पर मंथन, जस्टिस राजेश बिंदल ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Bennett University BIMCC 2026: CTIL– बेनेट इंटरनेशनल मूट कोर्ट कॉम्पिटिशन (BIMCC) 2026 का थर्ड एडिशन का उद्घाटन किया गया और कार्यक्रम 6 से 8 फरवरी तक चला, जिसमें जस्टिस मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति राजेश बिंदल आमंत्रित किया गया था। उनका भाषण कार्यक्रमा का मुख्य आकर्षण बना।

Bennett University BIMCC 2026: इस सप्ताह बेनेट यूनिवर्सिटी में ग्लोबल ट्रेड डिप्लोमेसी का भविष्य चर्चा का मुख्य विषय रहा। और यहां CTIL– बेनेट इंटरनेशनल मूट कोर्ट कॉम्पिटिशन (BIMCC) 2026 के तीसरे संस्करण यानी थर्ड एडिशन का औपचारिक उद्घाटन हुआ। 6 से 8 फरवरी तक आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में, इंटरनेशनल ट्रेड लॉ की जटिलताओं को समझने और उनमें दक्षता प्राप्त करने के इच्छुक लॉ छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन चुकी है। आयोजित हुए इस उद्घाटन समारोह में देश विदेश से आए लॉ क्षेत्र के प्रतिष्ठित कानूनी दिग्गजों, अकादमिक विद्वानों तथा महत्वाकांक्षी लॉ स्टूडेंट्स का जमावड़ा देखने को मिला।

BIMCC 2026

बेनेट यूनिवर्सिटी में 'ग्लोबल ट्रेड डिप्लोमेसी' पर मंथन

सर्वोच्च न्यायालय का दृष्टिकोण - “अधिकारों से पहले कर्तव्य”

उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति राजेश बिंदल का मुख्य भाषण रहा। ऐसी दुनिया में, जहां अक्सर व्यक्तिगत अधिकारों पर लोगों का ध्यान केंद्रित रहता है, वहां जस्टिस बिंदल ने एक गहन दार्शनिक दृष्टिकोण छात्रों के सामने पेश किया।

End of Feed