Joint CSIR UGC NET June 2026: जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी का ई-सर्टिफिकेट जारी, आसान स्टेप में ऐसे करें डाउनलोड

Joint CSIR UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के ई सर्टिफिकेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं, जिसे csirnet.nta.nic.in से आसान स्टेप में डाउनलोड किया जा सकता है।

Joint CSIR UGC NET June 2026 E Certificates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट (Joint CSIR UGC NET June 2026) जून 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। यह अपडेट ई-सर्टिफिकेट से संबंधित है। एनटीए द्वारा परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के ई-सर्टिफिकेट (E-Certificates) अब आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। एनटीए द्वारा यह सर्टिफिकेट तीनों श्रेणियों में जारी किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने जून 2026 सत्र की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वे अब पोर्टल से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

Joint CSIR UGC NET June 2026

Joint CSIR UGC NET June 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Joint CSIR UGC NET June 2026 मुख्य विवरण

परीक्षा का नामजॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 (Joint CSIR UGC NET June 2026)
आयोजक संस्थानेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
जारी दस्तावेजई-प्रमाण पत्र (E-Certificates)
आधिकारिक वेबसाइटcsirnet.nta.nic.in
हेल्पलाइन ईमेलcsircertificate@nta.ac.in
हेल्पलाइन नंबर011-40759000

End of Feed