JNVST Class 6: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए जल्द करें आवेदन, नहीं मिलेगा अतिरिक्त समय

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 14, 2023, 11:45 AM IST

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2023: नवोदय विद्यालय समिति में कक्षा 6 के लिए आवेदन करने वाले पैरेंट्स ध्यान दें, जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए पंजीकरण 15 फरवरी को बंद हो जाएगा। एनवीएस इसके बाद अतिरिक्त समय नहीं देगा, ऐसे में जल्द डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर लें।

Navodaya Vidyalaya Samiti Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test Class 6 के लिए अगले दो दिन यानी 14 और 15 फरवरी को आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद आवेदन विंडों बंद हो जाएगा और एनवीएस एक्स्ट्रा समय नहीं देगा। बता दें, एनवीएस पहले ही पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ा चुका है, ऐसे में यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से जल्द आवेदन कर लें।

JNVST Class 6 Registrations 2023

जेएनवीएसटी कक्षा 6 पंजीकरण 2023

NVS Admission 2023 JNVST Class 6 Application Form कुछ दिन पहले जारी हुए थे, अब सिर्फ दो दिन (14 और 15 फरवरी) बचे हैं। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने हाल ही में सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी थी, यही वजह है कि अब 15 फरवरी के बाद अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा। बता दें, आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 31 जनवरी थी, फिर इसे 8 फरवरी किया गया और फिर 15 फरवरी 2023 कर दिया गया है।

End of Feed