JNVST 2025: जेएनवी कक्षा 6 में प्रवेश के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, navodaya.gov.in पर इस डेट तक करें अप्लाई

JNVST Class 6th Registration 2025: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने JNVST 2025 कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 सितंबर निर्धारित की गई थी।

JNVST Class 6th Registration 2025: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने JNVST 2025 कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभिभावकों ने अभी तक जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अब NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर 7 अक्टूबर 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 सितंबर निर्धारित की गई थी।

JNVST 2025

JNVST 2025

JNVST Class 6th Registration 2025: इस वेबसाइट पर करें अप्लाई

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कक्षा VI सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। प्रशासनिक कारणों से ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी NVS की वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाकर नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed