पूर्व छात्रा से वाइस चांसलर का सफर, जानें JNU VC शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित की एजुकेशन और करियर के बारे में

JNU Vice Chancellor Shantishree Dhulipuri Pandit Education: JNU जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ने का सपना हर किसीका है। ऐसे में इस विश्वविद्यालय के शिक्षा प्राप्त करने के बाद वाइस चांसलर बनना केवल एक सपना पूरा होना नही है, बल्कि एक बड़ी उपलब्धि है। आज हम आपको JNU की पूर्व छात्रा से इस विश्वविद्यालय की पहली महिला वाइस चांसलर बनी शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित की एजजुकेश के बारे में बताएंगे।

JNU Vice Chanslor Shantishree Dhulipuri Pandit Education: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जिसे हम सभी JNU के नाम से जानते हैं, देश के सबसे बेहतरीन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है। नई दिल्ली में स्थित JNU अपनी शिक्षा और रिसर्च के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। इस बीच आपने कभी सोचा इस संस्थान की वर्तमान वाइस चांसलर (Vice-Chancellor) शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित जो JNU की पहली महिला वाइस चांसलर है, उनकी एजुकेशन क्या है, कैसे उन्हें इतना बड़ा पद संभालने का मौका मिला है। आइए जानें सालों-साल चर्चा का केंद्र बने JNU से शिक्षा प्राप्त करने से वहां की पहली महिला चांसलर की बनने का सफर उन्होंने कैसे तय किया।

JNU First Women Vice Chanslor Shantishree Dhulipuri Pandit
JNU VC शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित की एजुकेशन और करियर

JNU की पहली महिला वाइस चांसलर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित

शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को न केवल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर बनीं, बल्कि उन्हें इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की पहली महिला वाइस चांसलर बनने का सौभाग्य मिला है। शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित ने इस पद की जिम्मेदारी साल 2022 में संभाली थी। इस पद को संभालते हुए वह कई बार अपने फैसलों को लेकर चर्चा का केंद्र रही है। खैर हम उनके फैसलों पर नहीं बल्कि आज उनकी शिक्षा को लेकर बात करने वाले हैं।

End of Feed