JNU Admission 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक (यूजी) और सर्टिफिकेट ऑफ प्राफिशिएंसी (सीओपी) कार्यक्रमों में दाखिले शुरू हो गए हैं। जेएनयू में दाखिले के इच्छुक छात्र बिना देर किए आवेदन कर सकते हैं।
JNU Admission 2025
यह प्रक्रिया सीयूईटी (यूजी) 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद शुरू की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को https://jnuee.jnu.ac.in वेबसाइट पर जाना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 रात 11:50 बजे तक रखी गई है।
आवेदन के लिए सीयूईटी स्कोर जरूरी
जेएनयू आवेदन प्रक्रिया जारी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, रात 11:50 बजे है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक प्रवेश पोर्टल jnuee.jnu.ac.in पर अपने आवेदन जमा करना सुनिश्चित कर सकते हैं। आवेदन करने वाले छात्र अपने CUET UG 2025 आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं। केवल वे उम्मीदवार जो CUET UG में उपस्थित हुए हैं, इन कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेएनयू (JNU)में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट 23 जुलाई 2025 को आएगी।
यहां से डाउनलोड करें प्रोस्पेक्टस
विश्वविद्यालय ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे फॉर्म जमा करने से पहले सभी पात्रता आवश्यकताओं और प्रवेश विवरणों को ध्यान से पढ़ें। साथ ही, प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। प्रवेश से संबंधित पात्रता, सीट संख्या और अन्य विवरण ई-प्रास्पेक्टस में उपलब्ध हैं, जिसे https://jnuee.jnu.ac.in और https://www.jnu.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 रात 11:50 बजे तक रखी गई है।
