JKBOSE Class 11th Result 2023, JKBOSE Class 11th Result 2023 Roll Number Wise: जम्मू और कश्मीर बोर्ड 11वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 11वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 10 जुलाई को जारी कर दिया है। अगर आपने इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स SMS पर भी नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए JKBOSE11 और अपना रोल नंबर टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। अब JKBOSE Class 11th Result 2023 आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
JKBOSE 11th Result 2023
JKBOSE Class 11th Result 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी
जम्मू और कश्मीर बोर्ड कक्षा 11वीं परीक्षा का आयोजन अप्रैल और मई में किया गया था। कक्षा 11वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को थ्योरी में न्यूनतम 30 प्रतिशत और प्रैक्टिकल में 50 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी।
How to download JKBOSE Class 11th Result 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
- फिर Result of Higher Secondary Part I (Class 11th) Session Annual Regular 2023 पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
