JKBOSE Date Sheet 2023: जम्मू कश्मीर बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं डेटशीट जारी, jkbose.nic.in पर देखें पूरा शेड्यूल

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 11, 2023, 04:35 PM IST

JKBOSE Date Sheet 2023: जम्मू कश्मीर बोर्ड परीक्षा डेटशीट कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने जेकेबीओएसई बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर सॉफ्ट जोन क्षेत्रों के लिए अपनी डेट शीट को चेक कर सकते हैं। पूरा शेड्यूल यहां दिया गया है।

JKBOSE Class 10th, 11th and 12th Date Sheet 2023: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, JKBOSE डेट शीट 2023 कक्षा 10, 11 और 12 के छात्रों के लिए जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने जेकेबीओएसई बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वह अब आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in की मदद से सॉफ्ट जोन क्षेत्रों के लिए अपनी डेट शीट को चेक कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, जेकेबीओएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से शुरू होंगी और 5 अप्रैल को खत्म होंगी।

JKBOSE Board Exam Date Sheet 2023

जम्मू कश्मीर बोर्ड परीक्षा डेटशीट

इसके अलावा जेकेबीओएसई कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी और 19 अप्रैल को समाप्त होंगी। कक्षा 12वीं की जेकेबीओएसई बोर्ड परीक्षाएं 8 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल को समाप्त होंगी।

End of Feed