CBSE और NEET विवाद के बाद J&K में बवाल, एग्जाम से पहले MSc नर्सिंग परीक्षा हुई रद्द

सूत्रों के मुताबिक, ये मामला तब सामने आया जब सीनियर अधिकारियों, छात्र प्रतिनिधियों और ऑब्ज़र्वर्स की मौजूदगी में की गई ज़रूरी जांच के दौरान उम्मीदवारों को दी गई OMR शीट में गड़बड़ी (मिसमैच) का पता चला। इस गड़बड़ी का पता चलने के बाद, J&K बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन्स (JKBOPEE) ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया।

J&K

J&K

ओJKBOPEE MSC Nursing exam cancelled : देश में नीट और सीबीएसई विवाद को लेकर पहले ही छात्र और पेरेंट्स काफी परेशान हैं। इस बीच हाल ही में जम्मू कश्मीर से भी एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर आंसर शीट्स में गड़बड़ी के चलते MSc नर्सिंग परीक्षा शुरू होने से कुछ ही मिनट पहले रद्द करनी पड़ गई। परीक्षा शुरू हुई तो पहले इन्हीं शीटों की जांच हुई। पता चला कि शीटों में कुछ मेल नहीं खा रहा है। जो शीट जिस बच्चे को मिलनी चाहिए थी उसमें कुछ खामियां थीं। परीक्षा से पहले की जांच प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों की OMR आंसर शीट में गड़बड़ी पाई गई थी।

OMR में निकली गड़बड़ी

सूत्रों के मुताबिक, ये मामला तब सामने आया जब सीनियर अधिकारियों, छात्र प्रतिनिधियों और ऑब्ज़र्वर्स की मौजूदगी में की गई जरूरी जांच के दौरान उम्मीदवारों को दी गई OMR शीट में गड़बड़ी (मिसमैच) का पता चला। इस गड़बड़ी का पता चलने के बाद, J&K बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन्स (JKBOPEE) ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया।

End of Feed