Jharkhand TET 2026: झारखंड टेट के लिए आवेदन की डेट आगे बढ़ी, इस दिन से पहले पूरी करें रजिस्ट्रेशन

Jharkhand TET 2026: झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) द्वारा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। अब उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए 17 दिन का और समय है।

Jharkhand TET 2026 Application Last Date Extended: झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट है। जो किसी कारण झारखंड टेट (Jharkhand TET 2026) परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें आवेदन करने के लिए कुछ और समय दिया गया है। जी हां, झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) द्वारा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JHTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। यह उन उम्मीदवारों के लिए आखिरी लेकिन सुनहरा मौका है, जो आवेदन करने में पीछे रहे गए थे।

Jharkhand TET 2026

Jharkhand TET 2026

क्या है झारखंड टेट की अंतिम तिथि (Jharkhand TET 2026 Application Date)

झारखंड अकादमिक काउंसिल द्वारा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JHTET 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर 20 जून कर दी है। छात्रों के बाद आवेदन करने के लिए 17 दिन का अच्छा-खासा समय है। लेकिन सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार करने की बजाए आवेदन की प्रक्रिया समय रहते पूरा करें।

End of Feed