Jharkhand School Timing Change: झारखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट, स्कूली शिक्षा विभाग ने बदला स्कूलों का समय, देखें नया समय

Jharkhand School Timing Change: झारखंड सरकार ने गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के प्रदेश के सभी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है और नए समय सारणी जारी कर दी है।

Jharkhand School Timing Change: झारखंड में लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी ने आम जनता के साथ स्कूली बच्चों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। मौसम के कड़े मिजाज और हीटवेव के खतरे को देखते हुए झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार, बच्चों को दोपहर की तपन से बचाने के लिए प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव (Jharkhand School Timing) किया गया है। सरकार द्वारा जारी यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से पूरे राज्य में प्रभावी होगा।

Jharkhand School Timing Change

Jharkhand School Timing Change

कक्षा के आधार पर निर्धारित किया गया स्कूल का समय

शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, स्कूलों का समय कक्षाओं के आधार पर दो शिफ्ट में विभाजित किया गया है। गर्मी को देखते हुए छोटे बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का प्रयास किया गया है। इसमें केजी (KG) से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित किया जाएगा। स्कूल के संचालन के समय में कटौती का मुख्य उद्देश्य इसलिए किया गया है ताकि बच्चे दोपहर 12 बजे के बाद होने वाली सीधी धूप और लू की चपेट में न आएं।

End of Feed