JPSC-JSSC भर्ती धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी, पूर्व सीएम रघुवर दास ने सरकार को घेरा

Jharkhand Paper Leak 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर अभ्यर्थी रांची की सड़कों पर उतरकर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह कर रहे हैं।

Jharkhand Paper Leak 2026: न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में बार-बार पेपर लीक, परीक्षाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से परेशान अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर अभ्यर्थी रांची की सड़कों पर उतरकर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह कर रहे हैं। छात्रों के इस आंदोलन का आज तीसरा दिन है। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक भर्ती व्यवस्था में ठोस सुधार नहीं किए जाते, तब तक उनका यह आंदोलन खत्म नहीं होगा।

Jharkhand Paper Leak

पेपर लीक, ब्लैकलिस्टेड कंपनी और अनियमितताओं के गंभीर आरोप

End of Feed