Jharkhand Homeguard Recruitment 2026: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Jharkhand Homeguard Recruitment 2026) खबर है। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने होम गार्ड के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 772 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Jharkhand Homeguard Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट deoghar.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 11 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर 2026 है। बता दें इस भर्ती में महिला अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा महिला कोटा के अंतर्गत 5 प्रतिशत पद विधवा व तलाकशुदा महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। यहां आप झारखंड होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Jharkhand Homeguard Recruitment 2026: झारखंड में होमगार्ड के 700 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी
Jharkhand Homeguard Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- ग्रामीण होम गार्ड - 634 पद
- शहरी होम गार्ड - 138 पद
Jharkhand Homeguard Qualification: झारखंड होमगार्ड के लिए क्वालिफिकेशन
झारखंड पुलिस होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 7वीं पास होना चाहिए। जबकि शहरी होम गार्ड पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होना जरूरी है।
Jharkhand Homeguard Age Limit: झारखंड होमगार्ड के लिए एज लिमिट
वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं शारीरिक पात्रता की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और बीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 162 सेमी और एससी/एसटी के लिए 157 सेमी होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Jharkhand Homeguard Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले deoghar.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Jharkhand Homeguard Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
झारखंड होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
