Jharkhand Board 10th Toppers 2024: झारखंड 10वीं में हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति को रैंक 1, एक ही स्कूल की 4 लड़कियां टॉपर, देखें लिस्ट

JAC Rankers 2024, Jharkhand Board Class 10th Toppers List 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 91 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। बता दें कि इस साल हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति को रैंक 1 प्राप्त हुआ है। इस बार हजारीबाग के एक ही स्कूल की 4 लड़कियों ने टॉप 3 में जगह बनाई है।

JAC Rankers 2024, Jharkhand Board Class 10th Toppers List 2024: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 90.39 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस साल भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 91 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। बता दें कि इस साल हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति को रैंक 1 प्राप्त हुआ है। इस बार हजारीबाग के एक ही स्कूल की 4 लड़कियों ने टॉप 3 में जगह बनाई है।

Jharkhand Board 10th Toppers

झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2024

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट जारी हो गया है। झारखंड के हजारीबाग की रहने वाली ज्योत्सना ज्योति को रैंक 1 प्राप्त हुआ है। सना संजोरी 98.6 फीसदी मार्क्स के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या 98.4 प्रतिशत अंक के साथ थर्ड टॉपर रहीं। ये सभी हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की छात्राएं हैं।

End of Feed