Jharkhand Board 10th Exam Cancelled: झारखंड बोर्ड 10वीं हिंदी और विज्ञान की परीक्षाएं रद्द, पेपर लीक के बाद फैसला

Jharkhand Board 10th Exam Cancelled: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने दसवीं बोर्ड के विज्ञान और हिंदी के पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद दोनों विषयों की परीक्षा रद्द कर दी है। झारखंड बोर्ड की तरफ से हिंदी (कोर्स ए और बी) की परीक्षा 18 फरवरी को ली गई थी। वहीं, विज्ञान की परीक्षा 20 फरवरी को पहली पाली में आयोजित की गई थी। इन दोनों परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।

Paper Leak.

झारखंड बोर्ड पेपर लीक

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष के आदेश से सचिव की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि इन दोनों पत्रों की पुनर्परीक्षा की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। 19 फरवरी को विज्ञान का प्रश्न पत्र वायरल हो रहा था। इसकी प्रतिलिपि लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बुधवार को काउंसिल के पदाधिकारियों से मुलाकात की थी।

End of Feed